सीओ अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, एसएसपी ने कंधे पर अलंकार लगा दी बधाई
मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का मिला सम्मान
हल्द्वानी। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी का अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने पीपिंग सेरेमनी में कंधे पर अलंकार लगाकर बधाई दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सैनी को इस गौरवपूर्ण पदोन्नति पर नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहा पर एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र, एसपी संचार आरडी मठपाल समेत अन्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस मुख्यालय देहरादून से पदोन्नति के आदेश आने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी है। बता दें कि रुद्रपुर, काशीपुर और पंतनगर सर्किल में भी सीओ पद पर रहते निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
