श्री रामलीला कमेटी के कोआर्डिनेटर समाजसेवी नरेश शर्मा की मां सत्या शर्मा का निधन,शोक की लहर
मृत्यु के उपरांत भी सत्या शर्मा की आंखे दो लोगों के जीवन का अंधेरा दूर कर गई
रुद्रपुर। मृत्यु के उपरांत भी सत्या शर्मा की आंखे दो लोगों के जीवन का अंधेरा दूर कर गई। अब वह भी आम जनों की तरह संसार के साथ ही अपने अपनों को देख सकेंगे। वह दो भाग्यशाली लोग कौन होंगे इसका निर्णय नेत्रदान करवाने वाली संस्था द्वारा लिया जाएगा।
श्री रामलीला कमेटी के कोआर्डिनेटर आवास विकास निवासी समाजसेवी नरेश शर्मा की मां सत्या शर्मा का 95 वर्ष की आयु में गुरुवार शाम निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्री राम लीला कमेटी, श्री राम नाटक क्लब रुद्रपुर और सर्व समाज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। मां के निधन पर समाजसेवी नरेश शर्मा ने महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सीआर मित्तल आई रिट्राइवल सेंटर के माध्यम से नेत्रदान की कार्रवाई संपन्न करवाई। सीआर मित्तल आई रिट्राइवल सेंटर की टीम ने आंखे सुरक्षित रखने की कार्रवाई की गई। उधर उनके आवास पर विधायक किच्छा तिलक राज बेहड़, विधायक शिव अरोरा,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,गिरीश साहनी, श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री ओमप्रकाश अरोरा, विजय जग्गा, राकेश सुखीजा,समाजसेवी सुशील गाबा, विजय अरोरा,महावीर आजाद, राजकुमार भुसरी,पंकज सुखीजा, रोहित मित्तल,संजू बेदी,विजय विरमानी,टिल्लू अग्रवाल, पार्षद राजेश जग्गा, पार्षद सौरभ बेहड़, पार्षद चिराग कालड़ा,अजीत भुसरी, विनोद भुसरी, बलवंत अरोरा बल्लू,सचिन मुंजाल समेत अन्य लोग पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति को भगवान से प्रार्थना की। उधर आज मोक्ष धाम में पुत्र नरेश शर्मा ने मुखाग्नि दी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
