बगवाड़ा पुलिस ने कई वारंटियों को गिरफ्तार किया,पुलिस की वारंटियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई,कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुए थे वारंट
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में वांछित और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार अभियान के तहत एसपी क्राईम जितेन्द्र चौधरी,एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीओ सिटी के निर्देशन व पर्यवेक्षण में कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू व एसएसआई अनिल जोशी के नेतृत्व में चौकी बगवाड़ा पुलिस ने सोमवार को कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। बगवाड़ा पुलिस ने केस संख्या 12/2024 धारा 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी गुरमीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह,अमरीक सिंह पुत्र स्व. निरंजन सिंह,मंजीत कौर,निवासी गोठा गोढ़ी थाना सितारगंज और केस संख्या 3810/2024 धारा 324/427/504/506 भादवि से संबंधित वारंटी अमित पात्रो पुत्र असीम पात्रो निवासी शिमला पिस्तौर रूद्रपुर को गिरफ्तार किया पुलिस गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जनपद में वारंटियों, वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई मोहन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन,गणेश गिरी, महिला कांस्टेबल अनिसा आर्या आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
