पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में महिला समेत तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार, प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद
ट्रांजिट कैंप कोतवाली में नशे के सौदागरों पर प्राथमिकी दर्ज,पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप की चौकी आवास विकास पुलिस और एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त ने चेकिंग के दौरान एक महिला समेत तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। पुलिस की जांच में पता चला कि नशे के सौदागर किच्छा से नशीली दवाइयों की खेप लगाकर लती युवकों को मुहैया कराते थे। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के निर्देशन और सीओ सिटी डीआर वर्मा,सीओ काशीपुर सर्किल प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में व एएनटीएफ यूनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, कोतवाल ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। किच्छा बाईपास मार्ग पर बाईक पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाईक सवार भागने की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो बाईक सवार हडबडाहट में नीचे गिर गया। पुलिस ने बाईक पर सवार दो युवक और एक महिला को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अमित विश्वास पुत्र अमर विश्वास निवासी कौशलगंज बिलासपुर यूपी,अजय सागर उर्फ सोनू पुत्र कुंवरपाल निवासी आजाद नगर थाना ट्रांजिट कैंप और सबसे पीछे बैठी महिला ने अपना नाम प्रिया निवासी खुरपिया फार्म किच्छा बताया। तलाशी लेने पर 25 शीशिया एविल नशीला सिरप,25 ब्रुफेन नशीली गोलियां और 16 शीशियां पिनरामाइन मैलेट नशीले इंजेक्शन और सुइयां भी बरामद हु ई। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह किच्छा के रहने वाले बबलू नाम के युवक से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप मुहैया करते है और वार्डों में जाकर नशे की लत युवाओं को महंगे दामों पर उपलब्ध करतो है। पूछताछ में यह भी बताया कि पुलिस को संदेह नहीं हो। इसलिए वह बाईक पर परिवार की भांति बैठकर नशे की दवाइयां सप्लाई करते हैं । पुलिस की चैकिंग के दौरान महिला को आगे करके चेकिंग नहीं होने देते थे। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र, एसआई मनोज जलाल, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी,एएनटीएफ यूनिट के हेड कांस्टेबल भुवन पांडे,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, विनोद खत्री, कंचन चौधरी, कल्पना नेगी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
