पुलिस ने काटा 77 हजार का चालान तो खुली बीजेपी नेता की महीना वसूली की पोल
पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किया मुकदमा,बीजेपी अनुसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री है आरोपी विकास सागर, आरोपी विधायक का करीबी बताया जा रहा
14 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे वाहन किच्छा की जाते समय पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ा था,16 अप्रैल को वाहन स्वामी ने भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर दी थी कार्रवाई को

रुद्रपुर। बीजेपी नेता की महीना वसूली की पोल खुलने के बाद पुलिस ने जांच के बाद भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ राम सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम जाफरपुर रुद्रपुर ने पुलिस को 16 अप्रैल को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि वाहन संख्या- यूके 06सीसी 3030, यूके 15 सीए 2858 का स्वामी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ माह से एक व्यक्ति विकास सागर पुत्र पप्पू सागर निवासी इन्द्रा कॉलोनी गली नंबर 4, रूद्रपुर के द्वारा उसके वाहनों में रेता एवं बजरी आदि की ढुलाई के नाम पर प्रतिमाह सत्तर हजार रूपये की फिरौती ले रहा है और उसे यह आश्वासन दिया हुआ है कि अगर पुलिस या अन्य किसी विभाग के अधिकारी उसके वाहन ओवरलोडिंग या कागजों की कमी आदि में पकड़ा जाता है, तो वह अपने प्रभाव से बिना किसी मुआबजे के उसके वाहन को छुड़वाने के लिए जिम्मेदार रहेगा। बताया कि उक्त विकास सागर उससे फिरौती की रकम नगद रूप में व ऑनलाईन भी लेता आ रहा है 14 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे की घटना है कि उक्त वाहन को उसका ड्राईवर लेकर किच्छा रोड जा रहा था। तभी पुलिस ने उक्त वाहन को रोक कर वाहन का चालान 77 हजार.500 सौ का चालान का दिया। पीड़ित के मुताबिक उसने उक्त वाहन को छुड़वाने की बात विकास सागर से कही तो विकास सागर ने उसे आश्वासन देते हुए कहा कि बिलासपुर रोड़ पर डिग्री कॉलेज के पास खड़ा हूँ।मेरे पास आओ और मुझे लेकर सीओ के आफिस लेकर चलो। मामला खत्म करा दूंगा। वह विकास सागर को लेकर सीओ सिटी आफिस आया। बाद में विकास सागर कुछ बात करके आफिस से आया और बात करने की बात कह कर चला गया। आरोप है कि विकास सागर सबूत मिटाने के ईरादे से उसका मोबाईल भी लेकर भाग गया। वाहन स्वामी ने पुलिस से विकास सागर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वाहन स्वामी की तहरीर की जांच के बाद विकास सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर सूत्रों की मानें तो विकास सागर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला महामंत्री है। आरोपी विधायक का करीबी बताया जा रहा है। उधर आरोपी भाजपा नेता विकास सागर से बात करने को संपर्क साधा गया। संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि इस मामले में कार्रवाई के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस के अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्होंने कार्रवाई न होने पर पुलिस कार्यालय पर धरने पर बैठने की भी चेतावनी दी थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी प्रकरण में सीओ सिटी और शहर कोतवाल का तबादला भी हो चुका। आखिर में पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
