दो लोगों से झांसा देकर साईबर ठगों ने की 7.83 लाख रुपये ठगी, साईबर क्राइम थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमा
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र गांव मलसी और आदर्श कॉलोनी के रहने वाले दो लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर साईबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गांव मलसी निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उसका खाता पीएनबी बैंक बिगवाड़ा में है और पांच मई की सुबह दस बजे वह मोबाइल पर नकद निकासी का मैसेज आता है। जब बैंक जाकर पता किया,तो पता चला कि खाते से 6.44 लाख रुपये की निकाली हुई है। पड़ताल में पता चला कि अज्ञात साईबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया है और रकम किसी दूसरे खाते में गई है। दूसरी मामले में आदर्श कॉलोनी नई घासमंडी निवासी शंकर सिंह ने बताया कि उसका आवास स्थित एक प्राइवेट बैंक में खाता है और उसके खाते से 1.39 लाख रुपये निकाले गए। जिसका मैसेज मोबाइल पर आने के बाद पता चला। साईबर क्राइम थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
