उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित स्वास्थ्य पोषण,शिक्षा, वन स्टॉप सेंटर के कार्य संचालन विषयों पर बैठक की
रुद्रपुर। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने ऊधमसिह नगर जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्य संचालन से संबंधित विषयों पर बैठक की। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के विषय में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी गई। रजवार ने निर्देश दिए गए कि गांव में हर वर्ग के लाभार्थीयो तक स्कीम को पहुंचाने के लिए एक रोस्टर भी बनाए जाने व आधार कैंप लगाये जाने एवं बाल श्रम को रोकने, भिक्षा वृत्ति को रोकने ऐसे निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर शहर आशा नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर ग्रामीण हेमा कांडपाल,बाल विकास परियोजना अधिकारी गदरपुर बीना भंडारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी सितारगंज शोभा जनोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी काशीपुर शहर मोहिनी बिष्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी काशीपुर ग्रामीण विमल बाराकोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर शहर एवं जसपुर ग्रामीण इंदिरा बरगली, समस्त सुपरवाइजर, सखी वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक कविता बडोला, जिला कार्यक्रम कार्यालय से नीमा बिष्ट,कमला अधिकारी, सोनाली जौहरी, दीक्षा कुमारी ठाकुर,अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
