राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम आयोजित,नशे की कुरीति से दूर रहते हुए इसे समूल नष्ट करने का संकल्प लेने का आहवान
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो एएन सिंह ने किया
रुद्रपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गायत्री चेतना केंद्र के वरिष्ठ परिजन मस्त राम शर्मा ने छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि वह नशे की कुरीति से दूर रहते हुए इसे समूल नष्ट करने का संकल्प लें ।प्राचार्य ने राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र चिंतन के प्रति अपने दायित्व का बोध कराते हुए सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम संयोजिका प्रो.आशा राणा ने मानव जीवन की महत्ता बताते हुए विचार और व्यवहार को शुद्ध रखने पर बल दिया।कार्यक्रम में एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स और एनएसएस के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक,समूह गीत,लोक गीत और भाषण की सुंदर प्रस्तुति की।गायत्री चेतना केंद्र रुद्रपुर से बहन श्रद्धा छाबड़ा, सुमन शर्मा ने युवा छात्र छात्राओं को भारत के सुनहरे भविष्य में योगदान करने के प्रति प्रेरित करते हुए देशगीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर डा.निमिता कन्याल, डा.अलंकृता सिंह, डा.चंद्रपाल,डा. विवेकानंद पाठक,डा.खान,शोध छात्रा निकिता सिंह,अभि समेत महाविद्यालय परिवार प्राध्यापक और छात्र छात्रा मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
