स्वाद बदला विवाद में और विवाद पहुंचा थाने, चाऊमीन के लिए गोली चलाने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे,8 मई की रात दबंगों ने चाऊमीन के पैसे मांगने पर फैलाई थी दहशत,एक आरोपी पहले भी कई बार जा चुका है जेल
आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा,खोखा व 2 नाजायज चाकू बरामद,आरोपियों पर पूर्व में भी दर्ज है मुकदमें पंजीकृत
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले रम्पुरा में चाऊमीन को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग और पत्थरबाजी करने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से तमंचा व चाकू बरामद किए। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक 8 मई 2026 को चौकी रम्पुरा क्षेत्र से देर शाम सूचना मिली कि वार्ड 22 में फायरिगं की घटना हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की और चाउमीन का ठेले वाले सोमवीर के ऊपर तीन लड़के संजय कोली,कमल कोली,अमन पांडे ने हमला किया, फायरिगं भी की।दुकान पर पत्थर फेंके है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत किया। एसएसपी अजय गणपति ने एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी,सीओ सिटी डीआर वर्मा के न पर्यवेक्षण में कोतवाली की कई टीमो का गठन कर आरोपियो की गिरफ्तारी निर्देशित किया। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। एसपी सिटी ने बताया कि तीनो आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस भी लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच मंगलवार की शाम को पुलिस को मिला कि फायरिंग के दो आरोपी संजय कोली व कमल कोली एफएसएल रोड रुद्रपुर के पास झाडियों में छिपे है और कहीं बाहर भागने की फिराक में है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनो आरोपियों मौके पर पहुंच घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। संजय कोली से एक तमंचा व खोखा कारतूस तथा कमल कोली से
चाकू बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस तीसरे आरोपी अमन पांडे की तलाश कर रही थी कि बुधवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि अमन पांडे ब्लॉक रोड पर खडा है और रामपुर को भागने वाला है। पुलिस ने उसे मौके पर पहुंच अमन पांडे को भी घेराबंदी कर दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त——
1. संजय कोली पुत्र लालता प्रसाद निवासी वार्ड 22 रम्पुरा रुद्रपुर।
2. कमल कोली पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी वार्ड 22 रम्पुरा।
3. अमन पांडे पुत्र पप्पू पांडे हाल निवासी रामचंद्र के मकान में किरायेदार शारदा कॉलोनी वार्ड 8 रुद्रपुर,मूल निवासी ग्राम करीमपुर सरकी निकट प्राईमरी स्कूल थाना भोट रामपुर यूपी।
पुलिस के मुताबिक संजय कोली से घटना में प्रयुक्त अवैध 1 तमंचा 315 बोर व फायर किए हुए 2 खोखा कारतूस 315 बोर, कमल कोली से दहशत फैलाने हेतु रखा एक चाकू,अमन पांडे से चाकू मिला।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रकाश दानू,एसएसआई अनिल जोशी,चौकी प्रभारी रम्पुरा पंकज कुमार,एसआई धीरज टम्टा,हेड कांस्टेबल राजकुमार, विजय दरमाल,मोहन खाती,रघुनाथ,जगदीश पाठक,पूरन राम,गणेश धानिक,ज्ञानेन्द्र आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
