किच्छा के तेल मिल व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार,नगदी समेत माल बरामद,पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
मास्टरमाइंड मोहित गुप्ता के सितारगंज के निर्माणाधीन भवन में बैठे थे तीनों चोर,तीनों चोर अंतर्जनपदीय स्तर
किच्छा। तेल मिल व्यापारी के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 389 ग्राम स्वर्ण आभूषण, 3.417 किग्रा चांदी सहित तीन लाख की नगदी के अलावा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। एसएसपी ने खुलासे में लगी पुलिस टीम को पांच हजार पुरस्कार की घोषणा की है। रविवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी अजय गणपति ने खुलासा करते हुए बताया कि 18 अप्रैल को आवास विकास निवासी राजेन्द्र गोयल अपने परिवार के साथ रामनगर विवाह समारोह में गए थे। पीछे से अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बना भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण सहित, चांदी व नकदी चोरी कर ले गए थे। 20 अप्रैल को जब वह वापस आये तो घर का सारा सामान फैला हुआ था। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने किच्छा, रुद्रपुर, बहेड़ी, रामपुर,बरेली, सितारगंज क्षेत्र के तकरीबन 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने केशव नगर कालोनी सितारगंज में दीपक गुप्ता का निर्माणाधीन भवन है, उसमें बैठे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता पुत्र होरीलाल निवासी शेरगढ़ बरेली यूपी हाल केशवनगर सितारगंज, अकील अहमद पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर खटीमा और दीपक रास्रोगी उर्फ लड्डू पुत्र दीपू रस्तोगी निवासी शाहजहांपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया
सीसीटीवी की चेन से सीढ़ी तैयार कर पुलिस ने साये की तरह उनका पीछा कर उनको चिन्हित कर लिया। हाला घटना को अंजाम देने वालो ने पुलिस को चकमा देने का पूरा प्रबंध किया था। पहचान छिपाने को कई बार कपड़े भी बदले परंतु पुलिस ने उनका सीसीटीवी के माध्यम से पीछा नही छोड़ा। 21 दिन बाद पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने तीनों के कब्जे से माल बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में दीपक गुप्ता के विरुद्ध गैंगस्टर, चोरी के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में 18 मुकदमें पंजीकृत है। एसएसपी के मुताबिक दीपक गुप्ता ही घटना को अंजाम देने में मास्टरमाइंड है। पुलिस ने टीम को पांच हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। इस दौरान एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी मौजूद रहे।
खुलासा टीम में किच्छा कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
