31वी वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों ने विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया,सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी- सेनानायक पींचा
एक जिम्मेदार पुलिस कर्मी केवल समाज की सुरक्षा ही नहीं करता,बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता
रुद्रपुर। शुक्रवार को 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आईपीएस अधिकारी सेनानायक देवेंद्र पींचा की ओर से प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशिक्षु जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस मौके पर आईपीएस अधिकारी सेनानायक देवेंद्र पींचा ने कहा कि सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है । इसी उद्देश्य के साथ पीएसी परिसर में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों ने विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। आईपीएस अधिकारी ने प्रत्येक रिक्रूट आरक्षी द्वारा लगाये गये वृक्ष की प्रशिक्षण दौरान देखरेख किये जाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि एक जिम्मेदार पुलिस कर्मी केवल समाज की सुरक्षा ही नहीं करता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रशिक्षु जवानों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के दौरान अनुशासन,सेवा भावना एवं सामाजिक जिम्मेदारी का विशेष संदेश देखने को मिला।
इस अवसर पर शिविरपाल राकेश माहरा, दयाचंद रजवार, केआर भण्डार,ज्योति प्रकाश, आरआई आरटीसी खुर्शीद अली,पूरन सिंह बुंगला समेत प्रशिक्षक कर्मी मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
