कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक,विधायक शिव ने त्रिशूल चौक,अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी, समय अवधि मे कार्य पूरा करने के दिये निर्देश
डीएम की चेतावनी जिस भी विभाग की इस कार्य में लापरवाही नजर आएगी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी
काशीपुर बाईपास पर अगले एक सप्ताह में जल संस्थान शुरू करेगा पानी की पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य,मोदी मैदान में खेल स्टेडियम का कार्य जल्द होगा शुरू
रुद्रपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उनके 2023 के प्रस्ताव पर स्वीकृत त्रिशूल चौक से अटरिया चौक तक 8 लेन सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यकरण जिसके लिये 32 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है,मगर जिस समय अवधि के अन्तर्गत व तेज गति के अनुसार कार्य होना चाहिए था उसकी कार्य प्रगति बहुत धीमी नजर आ रही है विधायक ने त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक चल रहा है निर्माण कार्य की प्रगति पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।वहीं डीडी चौक से अटरिया मोड़ मेडिकल कॉलेज तक यूटिलिटी शिफ्टिंग को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक की नाराजगी को देखते हुए डीएम नितिन भदोरिया ने कहा कि जिस भी विभाग की इस कार्य मे लापरवाही नजर आएगी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अक्टूबर 2026 तक अटरिया मोड तक चौड़ीकरण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
विधायक ने कहा कि समय अवधि मे त्रिशूल चौक अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य पूर्ण किया जाये जिससे जनता को जाम से निजाद मिल सके।
विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल मोदी मैदान मे खेल मैदान के प्रथम चरण के जारी श 26.62 करोड़ के टेंडर को जल्द से जल्द लगाने की बात कही। जिसमे जिला प्राधिकरण ने बताया अगले 15 दिन मे टेंडर प्रकिया मे आ जायेगा।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप बच्चोँ के खेलने हेतु भव्य सुन्दर खेल स्टेडियम बन सके और रुद्रपुर के लोग उसका उपयोग कर सके। मोदी मैदान में खेल स्टेडियम रुद्रपुर में खेल के क्षेत्र में बहुत बड़े परिवर्तन लेकर आएगा इसका उपयोग रुद्रपुर की जनता में आसपास के लोग कर सके।काशीपुर बाईपास जिसके पहले चरण हेतु विधायक द्वारा यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु धनराशि जारी कर दी गई थी उसके कार्य प्रगति की जब समीक्षा हुई तो उसमें बताया गया कि अगले 4 से 5 दिन के भीतर जल संस्थान अपने पानी की लाइनों को शिफ्टिंग करने का कार्य आरंभ करेगा वही इससे पूर्व विद्युत विभाग द्वारा पोल लगाने का कार्य पहले आरंभ कर दिया गया था। किच्छा बाईपास रोड पुराने ट्रेजरी कार्यालय में प्रस्तावित बंग भवन हेतु जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द शासन को भेजना कार्य किया जा रहा है इसके बाद बंग भवन का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा। बैठक मे हरि चान गुरु चान स्मृति छात्रवृति कोष जिसको 2 करोड़ से 10 करोड़ बढ़ाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। विधायक ने कहा कि बंगाली समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु उसे छात्रवृति का लाभ मिले इसको लेकर जल्द से जल्द प्रक्रिया आराम भी कराई जाए ताकि अधिक से अधिक छात्र छात्राएं उसके लिए लाभान्वित हो सके।इस दौरान मेयर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी,एसडीएम मनीष बिष्ट,एनएच पीडी अचल जिंदल, पीडी हिमांशु जोशी, नफील अहमद व जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी विभाग विद्युत विभाग व अन्य लोग मौजूद रहें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
