चंपावत में हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया
कांग्रेस ने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आहवान
रुद्रपुर। चंपावत में हुई नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में शिवनगर में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि भाजपा महिला सम्मान को लेकर झूठा दावा करती है। पहले अंकिता भंडारी और अब चंपावत में हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका आरोप था कि इन दोनों ही घटनाओं में भाजपा के नेता शामिल रहे,लेकिन सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा का ढकोसला करती है,उन्हें महिलाओं की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे में अब महिलाएं भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर सत्ता से बाहर करेंगी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है और जिस प्रकार से चंपावत में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है उसको लेकर अब जनता जाग चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ठुकराल ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार आज लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जो भाजपा महिला बिल को लेकर विपक्ष पर आरोप लगाती थी वह सरकार यदि महिलाओं की इतनी हितेषी है तो वह वर्तमान सीटों के आधार पर आरक्षण घोषित करें। महिलाओं ने अब भाजपा के खिलाफ बिगुल बजा दिया है जो भाजपा को उसके अंत की ओर लेकर जाएगा। भाजपा सरकार का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान परिमल राय,योगेश चौहान,संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, सतीश कुमार, सुशील मंडल, शुभम दास पार्षद, प्रीति साना, उमा सरकार,मोहन भारद्वाज, अशोक रस्तोगी,असित बाला,विक्की सोनकर, राकेश अधिकारी,सुदर्शन प्रजापति, सोनू सक्सेना, ललित सक्सेना, आदेश गंगवार, डॉ. खेमानंद रस्तोगी, बबलू रस्तोगी, दौलत राम राजपूत, जयवीर राजपूत, सूरजपाल रस्तोगी, मधु सिकदार, बेबी सिकदार, कमला देवी, विजय यादव, सुमित गुप्ता, राकेश अधिकारी, गोविंद, हनी, जयदेव, बाबू विश्वकर्मा, रविंद्र गुप्ता, सेवाराम दिवाकर, सोनू, रणजीत तिवारी, अजय पाल, अर्जुन, राजकुमार, विपिन, लकी, केशव, रिकी गुप्ता,सुनील दिवाकर, शिवम गंगवार, राकेश कोली, बबलू सागर, अंकिता अधिकारी, भुक्कन लाल लोधी, मानस बैरागी, पिंटू राय, आदि मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
