उत्तराखंड एसटीएफ, सीबीसीआईडी देहरादून और यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,50 हजार रुपए का ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी आगरा यूपी से गिरफ्तार किया, वर्ष 2018 से चल रहा था फरार
जनपद हरिद्वार के थाना ज्वालापुर में दर्ज है धोखाधड़ी का मुकदमा,एक आरोपी पहले ही जेल भेजा चुका है
रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से राज्य में जघन्य अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी/भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है।धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड की ओर से की गई लाखों की धोखाधड़ी में वांछित चल रहा ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को यूपी से गिरफ्तार किया।उत्तराखंड एसटीएफ, सीबीसीआईडी देहरादून और यूपी की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में जनपद हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ आरडी एवं फिक्स डिपॉजिट के नाम पर किए गए व्यापक आर्थिक धोखाधड़ी की गयी थी।इस मामले में थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार में मुकदमा एफआईआर संख्या 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी पंजीकृत हुआ था। धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर,हरिद्वार ने स्थानीय नागरिकों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लाखों रूपये की धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा विवेचना में हुआ। कंपनी के संचालकों अनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी की संलिप्तता धारा 406, 420, 120बी भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराओं में पाई गई। जिसकी विवेचना ईओडब्ल्यू सीआईडी सेक्टर देहरादून कर रहे। उन्होंने बताया कि दोनों वाछित अभियुक्तों पर अपर पुलिस महानिदेश ने 50 -50 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार तिवारी पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासीआवास विकास कालोनी, हंसपुरम नौबस्ता कानपुर, यूपी वर्ष 2018 से थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार से फरार चल रहा था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि फरार इनामी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस की मदद से मिली सूचनाएं तथा भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीम इस आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी। एसएसपी एसटीएफ ने
बताया कि बुधवार को उक्त इनामी आगरा में मौजूद होने की सूचना मिली। जिस पर एसटीएफ, सीबीसीआईडी देहरादून व उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में इनामी देवेन्द्र प्रकाश को आगरा से गिरफ्तार किया। टीम ईनामी को कोतवाली ज्वालापुर में दाखिल कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
देवेन्द्र प्रकाश तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी आवास विकास कॉलोनी, हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर हाल वर्तमान पता निवासी ग्राम तोस थाना जैत जिला मथुरा उत्तर प्रदेश।
उत्तराखंड कुमाऊं एसटीएफ टीम से निरीक्षक एमपी सिंह,एसआई प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल रियाज़ अख्तर,गोविंद बिष्ट,हेड कांस्टेबल चालक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह पापड़ा समेत
सीबीसीआईडी उत्तराखंड टीम के निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल,कर्मवीर सिंह,चालक मनोज राणा के अलावा
यूपी एसटीएफ टीम से एसआई राहुल परमार,हेड कांस्टेबल अशोक राजपूत,गोविंद पाल,मोहर सिंह,सत्यम शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
