बंगाली समाज ने महापौर आवास पर झालमुड़ी बांटकर मनाई जीत की खुशी,बंगाली समाज भाजपा का अभिन्न अंग,पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर पार्टी में जो आस्था व्यक्त की,संगठन राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हुआ
रुद्रपुर । पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा को मिली शानदार जीत पर बंगाली समाज के लोगों ने महापौर विकास शर्मा के निवास पर पहुंचकर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान समाज के लोगों ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर संजय नगर खेड़ा से आए बंगाली समाज के लोगों ने महापौर को क्षेत्र की सड़क सहित अन्य जन समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर महापौर ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बंगाली समाज भाजपा का अभिन्न अंग है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर पार्टी में जो आस्था व्यक्त की है उससे संगठन राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के जो चुनाव परिणाम आए हैं उनके भविष्य में सुखद और सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। महापौर ने विश्वास जताया कि इन परिणामों का लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के भरोसे की जीत है। बंगाली समाज ने जिस तरह से विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों का समर्थन किया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर मानवेंद्र राय, पार्षद चिराग कालरा,पार्षद पवन राणा,पार्षद एमपी मौर्य, पार्षद दर्शन कोली,मुकेश मंडल, सीता मल्लिक,तारा मंडल, मीना सिखदर,देव सरदार, पंकज, निखिल, तपन, अमल, विमल गाईन आदि मौजूद रहे

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
