कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के महिला संबंधी प्रकरण में एसएसपी ने की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई,दो महिला कांस्टेबल निलंबित,महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, महिला संबंधी मामलों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं- एसएसपी
जांच अधिकारी को मामले की प्रारंभिक जांच कर 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश
रुद्रपुर। महिला अपराधों पर एसएसपी अजय गणपति ने सख्त एक्शन लेते हुए लापरवाही पर 2 महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या को निलंबित दिय। साथ ही एसएसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी है। एसएसपी का स्पष्ट संदेश है ऊमहिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, महिला संबंधी मामलों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि महिला अपराधों को गंभीरता से लें। एसएसपी कार्यालय के मुताबिक महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने जनपद में महिला संबंधी अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाया गया है। 6 मई 2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस कार्यालय में पहुंच कर अवगत कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त यश प्रताप सिंह 17 अप्रैल.2026 को बहला-फुसलाकर रुद्रपुर क्षेत्र से ले जाया गया। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के कारण वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में उसने कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली पंतनगर एवं महिला हेल्प डेस्क में कई बार शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, परन्तु कहीं भी उसकी नियमानुसार कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महिला हेल्प डेस्क कोतवाली रुद्रपुर में तैनात दो महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सीओ पंतनगर को सौंपी गई है। एसएसपी ने जांच अधिकारी को निर्देशित किया ग है कि मामले की प्रारंभिक जांच कर 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें।
एसएसपी की कड़ी चेतावनी जनपद में महिला संबंधी अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। प्रत्येक पीड़िता को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि महिला संबंधी प्रत्येक शिकायत पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
