चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी पर कार छीनने पर भड़के कांग्रेसियों का कार्यालय परिसर में हंगामा, प्रदर्शन,कांग्रेसियों का फाइनेंस कंपनी पर अमानवीय व्यवहार कर कार को गुंडई के बल छीनने का भी लगाया आरोप
वार्ता के बाद रीजनल मैनेजर के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ
रुद्रपुर। एक फाइनेंस कंपनी ने अमानवीय व्यवहार करते हुए फाइनेंस कार को गुंडई के बल पर छीनने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने कार्यालय के बाहर हंगामा कर प्रदर्शन किया।आया है। उनका कहना था कि लोन धारक द्वारा फाइनेंस से एक कार खरीदी थी और लगातार ईएमआई किस्त भी दे रहा था,लेकिन गंभीर बीमारी से जूझ रहे बेटे के उपचार के कारण लोन की दो कि किश्त बाउंस हो चुकी थी। वार्ता के बाद रीजनल मैनेजर के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। खेड़ा बस्ती निवासी युवा व्यापारी इरफान अली ने दो साल पहले चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से एक कार फाइनेंस पर ली थी। अचानक लोन धारक का बेटा स्पाइनल कॉर्ड की बीमारी से ग्रसित हो गया और लोन धारक के बेटे के उपचार में 15 लाख रुपये खर्च होने के कारण फाइनेंस की दो किस्त बाउंस हो गई। आरोप था कि तीन मई को फाइनेंस कंपनी ने उस वक्त कार को जबरन छीन लिया। जब पीड़ित परिवार हरिद्वार में अपने वाहन में बैठा हुआ था और फाइनेंस कर्मियों ने परिवार को नीचे उतारकर कार छीन ली। मामले की भनक लगते ही गुरुवार की दोपहर को कांग्रेस नेता संजय जुनेजा कार्यकर्ताओं के साथ फाइनेंस कंपनी पहुंचे और कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा काटा और धरना प्रदर्शन किया। संजय जुनेजा का कहना था कि महज दो किस्त जमा नहीं किए जाने के कारण कंपनी को नोटिस भेजना चाहिए था,लेकिन लोन धारक के साथ अमानवीय व्यवहार कर कार छीनी गई। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हंगामे की सूचना मिलने पर कंपनी के रीजनल मैनेजर शिवराज ब्रिज ने गुस्साए कांग्रेस नेताओं से फोन पर बातचीत की और शुक्रवार को बैठक मामले का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर कांग्रेसी शांत हुए। इस मौके पर पार्षद सौरभ राज बेहड़,मोनिका ढाली,मोहम्मद अशफाक अंसारी, रणजीत सिंह राणा,अनंत बिश्नोई, ताहिर, हैरी पन्नू, सम प्रीत ग्रोवर, गौरव कुमार, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
