गुरुवार रात स्वास्थ्य मंत्री मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे,मंत्री को देख अधिकारियों में मचा हड़कंप,अधिकारियों की लगाई फटकार, मंत्री ने जिला अस्पताल का औषधि भंडार सील करने के आदेश दिए,नकली दवाएं होने की आशंका
स्वास्थ्य मंत्री एक्टिव मोड में नजर आए,स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे रुद्रपुर, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली
रुद्रपुर। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद सुबोध उनियाल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। गुरुवार देर रात अचानक रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री को देख स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एक मरीज ने मंत्री को बताया कि अस्पताल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है, और ना ही मेनू के हिसाब से खाना मिल रहा है। साथ ही बताया कि टॉयलेट में भी काफी गंदगी है, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खाने की गुणवत्ता को ठीक करने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि पहली गलती थी इसलिए वह माफ कर रहे हैं आगे से शिकायत मिलने पर रियायत नहीं दी जाएगी, इसलिए खाने की गुणवत्ता को ठीक किया जाए। टॉयलेट बाथरूम का निरीक्षण करते हुए सुबोध उनियाल ने अधिकारियों की फटकार लगाई उसके बाद उन्होंने स्टाफ के टॉयलेट बाथरूम का भी निरीक्षण किया और कहा जैसे खुद का टॉयलेट रखा गया है, ऐसे ही मरीज के टॉयलेट की भी देखभाल की जाए।ताकि उसकी भी साफ सफाई हो सके और अस्पताल में आने वाले मरीज ठीक होकर ही जाएं। इसके बाद उन्होंने रुद्रपुर जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीयू संबंधित तमाम वार्डो का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के औषधि भंडार को उन्होंने तत्काल सील करने के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भंडार कक्ष में नकली दवाएं होने की आशंका है। इसलिए तत्काल सील कराया गया है, दवा की जांच होगी उसके बाद खोल दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री बोले अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत की होगी जांच,जांच के बाद कार्रवाई, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
रुद्रपुर जिला अस्पताल में हुई प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में भी उन्होंने कहा कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। तीन डॉक्टर के पैनल से मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी, लेकिन ऐसी घटना पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
