रात्रि ढाई बजे 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास,मां को आहट हुई तो आरोपी को मां ने दबोच लिया,डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,मुकदमा दर्ज
मामला कोतवाली क्षेत्र का, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। किसी तरह की आहट हुई और मां की आंख खुली तो भागते समय
आरोपी को पकड़ लिया। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि पति दिल्ली किसी काम से गए थे। गुरुवार की रात्रि वह तीनों बच्चों के साथ खाना खाकर सो गई। बताया कि तभी रात्रि ढाई बजे उसी मकान में किराएदार का एक युवक दबे पाँव कमरे में आता है और उसके पास सो रही नौ साल की बच्ची के बिस्तर में घुस जाता है। महिला का आरोप था कि युवक पुत्री के साथ लेट गया और नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। अचानक आहट होने पर उसकी आंख खुली तो युवक भागने की कोशिश करने लगा। महिला ने युवक पर हाथापाई की कोशिश करने का आरोप लगाया। उसे किसी तरह पकड़ लिया और 112 पर सूचना दी। मौके पर एसएसआई अनिल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की सूचना पर फौरन पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य में जुटाने का प्रयास किया। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण और बयान भी दर्ज किए है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
