मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था,कांग्रेसी मुंह पर ऑक्सीजन मास्क और कंधे पर सिलेंडर रख कालेज में प्रदर्शन,मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य का घेराव किया, प्राचार्य से तीखी नोकझोंक भी
प्रसव के दौरान ऑक्सीजन नहीं मिलने पर हुई थी महिला की मौत को लेकर कांग्रेसियों में भड़का आक्रोश,अब कांग्रेस पार्टी स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल मुहिम चलाएंगी और सरकार को आईना दिखाएंगी
रुद्रपुर। गुरुवार को प्रसव के बाद आखिरी सांस तक ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करने वाली महिला की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तीमारदारों ने हंगामा काटकर तहरीर देकर कार्रवाई का मुददा उठाया तो वहीं कांग्रेसियों ने भी मेडिकल कॉलेज बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को कोसते हुए कॉलेज में प्रदर्शन किया और उन्होंने प्राचार्य ऊषा रावत का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों की प्राचार्य से र्तीखी नोकझौक हुई। कांग्रेसी मुंह पर आक्सीजन मास्क और कंधे पर सिलेडर रखकर कालेज पहुंचे। उन्होंने कालेज प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं नहीं सुधरी। तो उग्र आंदोलन होगा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता संजय जुनेजा,मोहन लाल खेड़ा, पार्षद सौरभ राज बेहड़, परिमल राय,के मोनिका ढाली,विक्रमजीत सिंह,इंद्रजीत सिंंह,परिमल राय समेत अन्य कांग्रेसी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य ऊषा रावत के कार्यालय के सामने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की खबर मिलते ही प्राचार्य बाहर आती है और कार्यकर्ताओं के बीच तीखीनौक भी होती है। उनका कहना था कि किसी भी मेडिकल कॉलेज या हॉस्पिटल में आपात दवाईयां और ऑक्सीजन महत्वपूर्ण होता है,लेकिन गुरुवार की सुबह जिस प्रकार एक बच्ची को जन्म देने के बाद ज्योति पांडे नाम की महिला आखिरी सांस तक ऑक्सीजन के लिए तडपती रही और पाइप लाइन खराब होने के कारण महिला की मौत हो गई। उससे साफ है कि धामी सरकार में महिलाओं की जान की कोई कीमत नहीं है और सरकारी अस्पताल बेदहाली का दंश झेल रहे है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल मुहिम चलाएंगी और सरकार को आईना दिखाएंगी कि किस प्रकार सेवाओं के आभाव में लोग अपनी जिंदगी गंवा रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी,तो उग्र आंदोलन होगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
