छतरपुर में स्क्रैप के गोदाम में धधकी आग से क्षेत्र में हड़कंप,भारी नुक्सान का अनुमान,मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी,आग पर काबू पाया,आग बुझाने में सिडकुल कंपनियों से दमकल गाड़ियां पहुंची
रूद्रपुर। रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के पटवारी,समाजसेवी सुशील गाबा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनाकम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि ग्राम छतरपुर में ओमेक्स निवासी कमल अरोरा नें गोदाम किराए पर ले रखा है। गोदाम में पार्टस एवं स्क्रैप के गोदाम में स्टाक था। गुरुवार सुबह अज्ञात कारणो से पूरे गोदाम में आग लग गयी। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों नें गोदाम के ट्यूबबेल, मोटरों व अग्निशमन यंत्रों आदि से आग बुझानें का प्रयास किया। गोदाम में आग लगते देख मौके पर सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर व्यवसायी कमल अरोरा और गोदाम मालिक भी पहुंच गये। इसी बीच सिडकुल चौकी, फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। बाद में सिडकुल की कंपनियों की गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में पसीने छूट गए। समाजसेवी सुशील गाबा भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग के अधिकारी आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
