रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में 17 मई को आयोजित होगी उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता
रुद्रपुर। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर स राज्य में वोविनाम मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 मई 2026 को शिवालिक हॉल परिसर, श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 250 खिलाड़ी, कोच एवं रेफरी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसी प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड राज्य टीम का चयन भी किया जाएगा।अध्यक्ष भारती ने कहा कि प्रदेश के वोविनाम खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है और इस बार भी खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी जिला इकाइयों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कराकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
