भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल की 101वीं जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित
मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे भाजपा नेता साकेत और पूर्व विधायक शुक्ला ने किया शुभारंभ

किच्छा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के अवसर पर किच्छा विधानसभा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता साकेत अग्रवाल एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर मुख्य वक्ता साकेत अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था—वे कुशल राजनेता, संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता और दृढ़ राष्ट्रनायक थे। उन्होंने अटल जी की वैचारिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विचारधारा में दृढ़ता और व्यवहार में उदारता ही अटल जी की सबसे बड़ी पहचान थी। अटल जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए राजनीति को सेवा,संवाद और सहमति का माध्यम बनाया, जो आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने राष्ट्र निर्माण का जो “अटल मॉडल” देश को दिया, वह सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता पर आधारित था। अटल जी के नेतृत्व में सड़क, संचार, शिक्षा और रक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए, जिनकी नींव पर आज का भारत मजबूती से खड़ा है।अटल जी का सुशासन ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प का आधार है। पीएम मोदी अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्वगुरु बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा उत्तराखंड के लिए घोषित विशेष औद्योगिक पैकेज राज्य के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। आज उत्तराखंड में औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे का विस्तार और रोजगार सृजन अटल जी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक धर्मराज जायसवाल,मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया,जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, मनमोहन सक्सेना,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हारून मलिक, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश कोली, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,जितेंद्र गौतम, संदीप अरोड़ा, संजीव खन्ना, नरेंद्र ठुकराल,दया दसीला, कविता मान,अंकित पाठक, टीकम सिंह कोरंगा, सतीश गुप्ता, करुणा तिवारी,रेनू यादव, कुसुम गंगवार, प्रियंका, लता गंगवार, जश्मीरी देवी, संगीता शर्मा, मधु गुप्ता, रजनी, ओम तनेजा, दीप नारायण यादव, इफ्तिखार मियां, अमरनाथ कश्यप, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, शैलजा कांत शंकर समेत विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र संयोजक आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
