रुद्रपुर में कंटेनर की टक्कर से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत
मौके पर पहुंची सीपीयू और ट्रेफिक पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया, मृतक यूपी के जनपद रामपुर का निवासी बताया जा रहा
रूद्रपुर। शहर के इंदिरा चौक पर हादसे में बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि साथी घायल हो गया। मौके पर सीपीयू और ट्रेफिक पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। काशीपुर की ओर से किच्छा की ओर जा रहा कंटेनर जब इंदिरा चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की प्लेटिना बाईक कंटेनर की चपेट में आ गयी। कंटेनर का पिछला पहिया बाईक पर चढ़ गया। जिससे बाईक सवार युवक स्वार रामपुर निवासी 35 वर्षीय वसीम और रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच सीपीयू दरोगा दिनेश उप्रेती टीम के साथ पहुंचे। तभी ट्रेफिक कार्यालय से कांस्टेबल मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। दोनों घायलों को पुलिस कर्मी मनोज कुमार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने घायल वसीम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रिजवान का उपचार चल रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के रिश्तेदार और स्वार से परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक बाईक वसीम चला रहा था। रिजवान पीछे बैठा था। वसीम किसी काम से रुद्रपुर आया था । मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा की कार्रवाई के लिए एसआई देवेंद्र मेहता और एएसआई नवीन जोशी को भेजा है। पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर परिवार में कोहराम मच गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
