कप्तान ने कई दरोगाओं के तबादले किए,एसएसआई नवीन काशीपुर भेजे गए
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कई दरोगाओं के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई नवीन बुधानी को काशीपुर कोतवाली इसी पद पर भेजा गया है। जब कि काशीपुर कोतवाली से एसएसआई केसी आर्य की रुद्रपुर कोतवाली में इसी पद पर तैनाती की है। इसके अलावा रुद्रपुर कोतवाली में द्वितीय एसएसआई अनिल जोशी को किच्छा कोतवाली भेजा गया है। जोशी की इसी पद पर तैनाती की गई है। एसएसपी ने स्थानांतरित किए गए दरोगाओं को नई तैनाती स्थान पर तत्काल प्रभाव से आमद कराने के निर्देश दिए हैं। एसएसआई नवीन बुधानी के स्थानांतरण होने पर कोतवाली पुलिस ने विदाई दी है।
उधर पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ समय पहले भी एसएसपी ने कई दरोगाओं के तबादले किए। इसमें हाल ही में पिथौरागढ़ से स्थानांतरित होकर आए दरोगा को काशीपुर सर्किल की एक चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
