कप्तान ने कई दरोगाओं के तबादले की सूची जारी की
रुद्रपुर कोतवाली से उप निरीक्षक मेहता का काशीपुर सर्किल में स्थानांतरण
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कई दरोगाओं के तबादले किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तबादला सूची एक दिन पहले की है। तबादला सूची में रुद्रपुर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर देवेंद्र मेहता का भी नाम है। उनका तबादला काशीपुर सर्किल में हुआ है। एसएसपी के आदेश पर स्थानांतरण किए गए दरोगाओं ने नई तैनाती स्थान पर आमद करा दी गई है। बता दें कि दो तीन दिन पहले भी कई दरोगाओं के तबादले की सूची जारी हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक दो तबादले की सूची हो रही है और जिस दरोगा का तबादला हो रहा है, उसे भी तब पता चल रहा है,जब उसकी आमद कर रवाना कर दिया जाता है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
