कप्तान ने लापरवाही पर थानाध्यक्ष आईटीआई कुंदन रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट के खिलाफ निलंबित की कार्रवाई
चौकी पैगा प्रभारी समेत चौकी 10 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
किसान सुखवन्त सिंह की आत्महत्या का मामला, एसएसपी की कार्रवाई को लेकर महकमें में चर्चाओं का बाजार गर्म
रुद्रपुर। हल्द्वानी में थाना आईटीआई क्षेत्र निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या के मामले में जिले के कप्तान मणिकांत मिश्रा ने थानाध्यक्ष आईटीआई कुंदन रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया है। जबकि कि चौकी पैगा पूरी लाइन हाजिर कर दी गई। बता दें कि सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी ग्राम पैगा, कोतवाली आईटीआई ने हल्द्वानी के एक होटल में गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। वायरल वीडियो में सुखवंत सिंह ने थानाध्यक्ष आईटीआई, चौकी प्रभारी पैगा समेत एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा उसी क्षेत्र के कई प्रोपर्टी डीलर पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाए। इसी मामले में एसएसपी ने
घोर लापरवाही और उदासीनता सामने आने पर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। एसएसपी ने चौकी पैगा पर तैनात 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।
इन पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष कुंदन सिंह रौतेला कोतवाली आईटीआई,एसआई प्रकाश बिष्ट कोतवाली आईटीआई को निलंबित के अलावा चौकी पैगा प्रभारी पैगा जितेन्द्र कुमार, एएसआई सोमवीर सिंह,भूपेन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी,शेखर बनकोटी, सुरेश चन्द्र, योगेश चौधरी,राजेन्द्र गिरी, दीपक प्रसाद, संजय कुमार शामिल हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो एसएसपी की कार्रवाई को लेकर महकमें में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि सीएम धामी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
