पीएम श्री अटल उत्कृष्ट आदित्यनाथ झा कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस के स्पेशल कैंप शुरू
भाजपा नेता चुघ ने किया शुभारंभ
रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस के स्पेशल कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र स्वयंसेवक के लिए यह एक गहन कार्यक्रम है। जिसमें वह गोद लिए गांव, झोपड़पट्टी में सामुदायिक सेवा, साक्षरता, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों को लेकर अभियान चलाते हैं। चुघ ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा सामाजिक चुनौतियां से जोड़ते हैं और श्रम की गरिमा को बढ़ावा देते हैं। आज का युवा देश का भविष्य है और एनएसएस के माध्यम से राष्ट्र तथा समाज सेवा के प्रति जागरूक होते हैं। उन्होंने कहा युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद वह अन्य गतिविधियों में भी अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।जहां शिक्षा के माध्यम से मानसिक विकास होता है वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कैंपों से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है कि किस प्रकार समाज की सेवा की जा सकती है। समाज को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में युवाओं का अहम योगदान है ऐसे में आज के युवा अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझे और राष्ट्र तथा समाज हित के लिए सदैव आगे बढ़कर कार्य करें।इस मौके पर आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीएस पांडे,राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री विवेक पंवार,ब्लॉक अध्यक्ष किशनराम आर्य, गिरीश चंद्र शर्मा,कार्यक्रम अधिकारी, यतेंद्र सिंह यादव,देवेंद्र पाल सिंह, आलोक राय, विशाल सरकार ,वीरेंद्र ध्यानी अजय मिश्रा आदि मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
