एसएसपी ने किच्छा विधायक बेहड़ के पुत्र की सुरक्षा में लगाया गनर
निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ को सुरक्षा की दृष्टि से गनर उपलब्ध कराया है। पार्षद सौरभ बेहड़ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएसपी के मुताबिक पिछले दिनों किच्छा विधायक के पुत्र व पार्षद सौरभ बेहड़ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हमलें में पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए। एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से पार्षद को गनर उपलब्ध कराया है। बता दें कि मंगलवार को विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। बैठक में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जाहिर करते हुए आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, सीओ सिटी प्रशांत कुमार समेत संबंधित थाना पुलिस पहुंची। एसपी सिटी ने हमलावरों को शाम तक गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
