गदरपुर पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी में कार सवार तस्कर दबोचा
240 लीटर कच्ची शराब बरामद, तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर जनपद जनपद में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार सवार से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चौकी गूलरभोज पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर कॉलोनी नंबर तीन तिराहे में हरिपुर जलाशय डैम कट के पास से चैकिंग के दौरान कार सवार को रोक कर वाहन की तलाशी ली। पुलिस ने वाहन से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में कार सवार ने अपना नाम पता होशियार सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी ग्राम ककराला डैम पार गूलरभोज गदरपुर बताया। पुलिस के मुताबिक कार से बरामद कच्ची शराब रबर ट्यूब में भरी थी। बरामद शराब करीब 240 लीटर थी। पुलिस तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में पनप रहे शराब तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर संजय पाठक, चौकी प्रभारी गूलरभोज दीवान सिंह बिष्ट,हेड कांस्टेबल दयाल गिरी,लक्ष्मण कुमार आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
