पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ मीना शर्मा ने खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कोतवाली में ही आत्मदाह करने की चेतावनी
कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर्शकों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच धरना दिया
रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने मोर्चा खोलते हुए उनकी गिरफ्रतारी की मांग तेज कर दी है। मंगलवार को मीना शर्मा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में धरना दिया। पुलिस प्रशासन से ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुरजोर मांग की। मीना शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह कोतवाली में ही आत्मदाह कर लेंगी। मामला एक साल पुरानी उस ऑडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें ठुकराल पर अमर्यादित शब्दों के प्रयोग का आरोप लगा था। मीना शर्मा का कहना है कि एक साल पहले तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें दोबारा तहरीर सौंपनी पड़ी और आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।धरने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मीना शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह यहाँ किसी दल विशेष के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक महिला के नाते न्याय मांगने आई हैं। ठुकराल ने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह केवल उनका व्यक्तिगत अपमान नहीं बल्कि समस्त नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि यदि राजकुमार ठुकराल अपनी गलती स्वीकार कर लेते, तो वह उन्हें माफ कर देतीं, लेकिन उनके अड़ियल रवैये के कारण अब वह कानूनी लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने धरना स्थल पर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली में ही आत्मदाह की चेतावनी दी। दोपहर बाद एसडीएम मनीष बिष्ट ने धरना स्थल पर पहुंच मीना शर्मा से बात की और उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वसन दिया । इसके बाद धरना समाप्त हो गया। एसडीएम के अलावा सीओ सिटी प्रशांत कुमार कोतवाल मनोज रतूड़ी भी मौजूद थे। धरने में अनिल शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी,,संतोष चौहान,वीरपाल पाण्डे, दिपक सिंह, दिनेश मौर्य, कमल, रामचन्द्र राठौर, सुभाष दिवाकर, ज्योति टम्टा, मालती मौर्य, सरोज रानी,मंजू जैन,श्वेता, कमलेश रस्तोगी, उमा सरकार,बकुल शर्मा, अंकिता अधिकारी,सौनी शर्मा, सुनीता शर्मा, ज्योति चौहान,कमलेश पांडे आदि मौजूद रहे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मीना शर्मा की तहरीर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ऑडियो की भी जांच कराएगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
