पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा पहुंची एसएसपी दरबार
एसएसपी से ऑडियो की वॉइस सैंपलिंग जांच कराने की मांग की
रुद्रपुर। शुक्रवार को पूर्व पालिकाध्यक्षा और कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा पुलिस कार्यालय पहुंची और उन्होंने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऑडियो की शीघ्र वॉइस सैंपलिंग कराने की माँग की। पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा ने एसएसपी को बताया कि एक बर्ष पूर्व उनके चरित्र का हनन करती हुई एक ऑडियो क्लीपिंग वायरल हुई थी। जिसमें पूर्व विद्यायक् राजकुमार ठुकराल की आवाज है। उन्होंने बताया कि वायरल हुई ऑडियो लेकर वह लगातार पुलिस के संपर्क में थी, और वह जल्दी से जल्दी इस मामले का खुलासा चाहती थी। कोतवाली में धरने पर बैठने के बाद कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने पूर्व विद्यायक् राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।एसएसपी से कहा कि इस मामले में वॉइस सैंपलिंग जल्दी से जल्दी हो जिससे इस मामले से पर्दाफाश हो सके। ताकि उन्हें न्याय मिल सके। एसएसपी से मिलने के बाद कांग्रेस नेत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहती है। इसी लिए कप्तान से मिली। एक वर्ष से पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही थी, सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली में धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने उनकी बात को सुना और जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया।उनके साथ पति अनिल शर्मा भी मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
