खटीमा में दो पक्षों में कहासुनी के बाद चाकूबाजी,तीन घायल, प्राथमिक उपचार के बाद उच्च अस्पताल को रेफर
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की,बाईक हटाने को लेकर हुआ था विवाद
रुद्रपुर। खटीमा कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच बाईक हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद गहरा गया और चाकू चलने लगे। इससे तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को खटीमा के इस्लामनगर में दो पक्ष के लोग लाठी डंडे, चाकू लेकर एकत्रित हो गए और मारपीट के साथ ही चाकू चले। वहां पर अफरातफरी मच गई। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान
घायल हुए युवकों की पहचान जावेद, नवाब और निसार के रूप में हुई है, जो कि इस्लामनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया। एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि दोनों पक्षों में बाईक हटाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
