रुद्रपुर में चोरों ने मोबाइल की दुकान से लाखों के मोबाइल उड़ाए
बगल वाली दुकान के रास्ते पहुंच सीढ़ियों का गेट तोड़ कर घटना को अंजाम दिया
रुद्रपुर। एक मोबाइल से लाखों के रुपए के मोबाइल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। उधर घटना को लेकर व्यापर मंडल के पदाधिकारी पहुंचे। काशीपुर बाईपास रोड अग्रसेन चौक के समीप ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी गौरव मुंजाल की मोबाइल मंत्रा के नाम से दो मंजिला दुकान है। बुधवार की देर शाम को रोजमर्रा की भांति दुकान बंद की थी और गुरुवार को जैसे ही दुकान के कर्मचारी ने दुकान का ताला खोला। तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कीमती मोबाइल के करीब 68 डिब्बे भी गायब थे। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी आनन फानन में दुकान पर पहुंचे और जब छत पर जाकर देखा। तो खाली मोबाइल के डिब्बों का ढेर लगा हुआ था और छत के प्रवेश गेट पर लगा लोहे का गेट भी टूटा हुआ पड़ा था। जिससे साफ था कि चोरों ने बेफ्रिक होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही एसएसआई केसी आर्या,बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री, एएसआई अमित कुमार पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची। उधर व्यापारी नेताओं ने घटना पर नाराजगी भी जताई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। दुकान स्वामी का कहना था कि दुकान के अंदर 68 कीमती मोबाइल गायब है। जिन की कीमत 20 लाख रुपये के करीब है और गल्ले में 40 हजार रुपये की नगदी भी रखी हुई थी। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, देवभूमि व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष डायमंड, संजय ठुकराल आदि पहुंचे। व्यापार मंडल ने घटना पर रोष जाहिर करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
वर्ष 2024 में भी हुई थी चोरी मोबाइल की दुकान से
रुद्रपुर। दुकान स्वामी के मुताबिक वर्ष 2024 में भी दुकान से चोरी हो गई थी। चोर उस समय भी लाखों के मोबाइल चोरी कर ले गए थे। आज तक खुलासा नहीं हुआ।
जल्द खुलासा होगा चोरी का
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमों को खुलासा के लिए लगा दिया है। उन्होंने जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है। इसके साथ ही सीओ ने संबंधित चौकी पुलिस को रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।



मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
