आखिर कौन है बेरहम मां,नाले में फैंका भ्रूण
कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र नारायण कालोनी का मामला
पुलिस ने खंगालने शुरू किए सीसीटीवी कैमरे
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र नाले में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है।
शनिवार को कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि एक नाले में भ्रूण का शव पड़ा हुआ। सूचना एसआई महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर भ्रूण कब्जे लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। भ्रूण की आयु पांच से छह माह की बताई जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटी वी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। भीड़ के बीच चर्चा यह भी थी कि शायद किसी महिला ने लोक लज्जा के कारण गर्भपात कराया हो गया और कुछ का मानना था कि शायद बेटा-बेटी की चाह रखने वालों ने इस प्रकार का अमानवीय कृत्य किया होगा। बावजूद इसके पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एसआई महेश कांडपाल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और भ्रूण को पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
