एसपी क्राईम निहारिका तोमर का रुद्रप्रयाग तबादला,दी गई भावभीनी विदाई
पुलिस लाइन में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारी बोले अनुशासन, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतीक एसपी क्राईम
रुद्रपुर। जनपद की एसपी क्राईम एवं यातायात निहारिका तोमर का जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरण हो गया। उनके स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन, रुद्रपुर में एक एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह में मौजूद अधिकारी एवं कर्मियों ने निहारिका तोमर के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। इस दौरान कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने तथा जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस अवसर पर जिले के नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने आईपीएस अधिकारी निहारिका तोमर को नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल, भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, एसपी काशीपुर स्वप्न सिंह,सीओ सिटी प्रशांत कुमार,सीओ पंतनगर डीआर वर्मा, शहर कोतवाल मनोज रतूड़ी, कोतवाल सितारगंज सुंदरम शर्मा, कोतवाल किच्छा प्रकाश दानू, निरीक्षक बीएस बृजवाल, गदरपुर कोतवाल संजय पाठक,थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
