सीबीसीआईडी ने लॉटरी का लालच देकर 24 लाख की ठगी करने वाला ठग बिहार से दबोचा
सीबीसीआईडी अपराध अनुसंधान विभाग देहरादून की बड़ी कार्रवाई,7 जुलाई 2021 को इनकम टैक्स औफीसर और आरबीआई का सांझा देकर की धोखाधड़ी
रुद्रपुर। सीबीसीआईडी देहरादून टीम ने लाटरी लगाने का लालच देकर 24 लाख की धोखाधड़ी करने वाले को ठग को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। 7 जुलाई 2021 को सोहन लाल रतूडी एवं उसके पुत्र को 2 करोड 50 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर आरबीआई व इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर 24 लाख रूपये की धोखाधडी किये जाने पर धारा-419, 420, 120बी व 66 डी आईटी एक्ट थाना हिंडोलाखाल जनपद टिहरी गढ़वाल में पंजीकृत किया गया। इसकी विवेचना सीबीसीआईडी सैक्टर देहरादून कर रही है। आईजी ने सभी विवेचकों को उनकी विवेचनाओं में प्रभावी कार्रवाई करते हुये वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को निर्देशित किया था। जिसके तहत मनोज कुमार ठाकुर, सैक्टर ऑफिसर, सेक्टर देहरादून के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी को निरीक्षक भारत सिंह के नेतृत्व एक टीम गठित की गई थी। सीबीसीआईडी सूत्रों के मुताबिक 11 फरवरी 2026 को निरीक्षक / विवेचक भारत सिंह के साथ 1 टीम बिहार व पश्चिमी बंगाल राज्यों में अभियुक्तों की तस्दीक एवं गिरफ्तारी को भेजी गयी।13 फरवरी 2026 को संदिग्ध एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश करते हुये मुकदमा उपरोक्त में लाभार्थी खाताधारक अभियुक्त अभय कुमार सिंह को थाना नौतन दुबे, पश्चिमी चम्पारण, बिहार से गिरफ्तार किया। वह शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके बैंक के खाते में कुल 4,10,000/- की धनराशि जमा हुयी थी। अभियुक्त ने उक्त धनराशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर, यूपीआई व अन्य माध्यमों से निकालकर, धोखधडी कर अनुचित लाभ प्राप्त किया है। एसपी सीबीसीआईडी देहरादून प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में 16 फरवरी 2026 को अभियुक्त अभय कुमार सिंह को पश्चिमी चम्पारण, बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जूडिशियल मजिस्ट्रेट, कीर्तिनगर, टिहरी गढवाल में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेजा गया है। मुकदमें उपरोक्त में पूर्व में सीआईडी टीम ने 3 अभियुक्त गुंजन कुमार,नीतेश कुमार झा व धनंजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
अभय कुमार सिंह पुत्र बलीराम सिंह निवासी ग्राम परसोनी, वार्ड-11, थाना नौतन दूबे, पश्चिमी चम्पारन, बिहार।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक भारत सिंह,उप निरीक्षक चिरंजीत सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार, चालक मनोज कुमार आदि कर्मी शामिल रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
