रुद्रपुर में दिवंगत युवा ध्रुव चावला की आत्मिक शांति एवं परिजनों को न्याय दिलाने को कैंडल मार्च निकाला गया
कैंडल मार्च के माध्यम से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
रुद्रपुर। शहर का दिवंगत युवा ध्रुव चावला की आत्मिक शांति एवं परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी शामिल हुए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मौत के मामले का खुलासा न होने से युवाओं और व्यापारियों में आक्रोश है। कैंडल मार्च के माध्यम से प्रशासन को शीघ्र जांच पूरी कर दोषियों को बेनकाब करने का संदेश दिया गया। मृतक ध्रुव चावला के परिजनों और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में निकाला गया। कैंडल मार्च सिविल लाइन स्थित अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर महाराजा रणजीत सिंह चौक, मुख्य बाजार मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंचा। हाथों में मोमबत्तियां लिए लोग शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहे और “ध्रुव चावला को न्याय दो” के नारे गूंजते रहे।कैंडल मार्च में विजय फुटेला, राजकुमार खनीजों,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,एकता धावला, दुमिता,चेतन मांगट,रजत विष्ट, ललित विष्ट, चेतन भट्ट,कमल फुटेला,अमन चीमा,रुद्राक्ष शुक्ला, गोविंद साहनी, सुमित गंगवार, विनय जाशी, भरत पाल, पवन गाबा, मनदीप सिंह, शिवा चावला, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक होनहार युवा की संदिग्ध मौत का खुलासा एक सप्ताह बाद भी न होना गंभीर चिंता का विषय है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जब तक मामले का निष्पक्ष खुलासा नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जांच में तेजी लाई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।परिजनों ने भावुक स्वर में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें केवल सच्चाई चाहिए।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
