स्पेशल टास्क फोर्स कुमाऊं की बड़ी कार्रवाई,गदरपुर में मेडिकल स्टोर पर छापा,मेडिकल स्वामी गिरफ्तार
बड़ी संख्या में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद,वर्ष 2026 में उत्तराखंड राज्य में अब तक की सबसे बडी नशीली दवाओं की खेप पकड़ी
एसटीएफ कुमायूॅ यूनिट,ड्रग्स इंस्पेक्टर और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
रुद्रपुर। उत्तराखड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने जनपद के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया है। टीम ने मेडिकल स्टोर मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया कि एसटीएफ टीमों को राज्य में नशे का कारोबार कर रहे अपराधियों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिये गये थे। इसी के तहत एएसपी एसटीएफ विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के दिशा-निर्देशन में निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली गदरपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर कुमार मेडिकल हाॅल में छापा मारा। इस कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर एवं संबंधित थाना पुलिस की टीम भी शामिल रही। टीम ने मेडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियों,कफ सीरप बरामदगी की। एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड 1, गदरपुर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नशा तस्करी करने वालों की सूचना दें। एसटीएफ की लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेैबलेट तथा 51 प्रतिबन्धित कफ सीरप बरामद किये गये।
एसटीएफ टीम में निरीक्षक विकास चौधरी,एसआई विपिन चन्द्र जोशी,एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल,जीतेन्द्र कुमार,
किशन चन्द्र के अलावा ड्रग इन्सपेक्टरनिधि शर्मा समेत
कोतवाली गदरपुर पुलिस से एसआई नरेश चन्द्र पंत,दिनेश रावत,दिनेश बिष्ट समेत अन्य शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
