अनिल जोशी को रुद्रपुर कोतवाली एसएसआई की जिम्मेदारी मिली
पहले काशीपुर कोतवाली में थी तैनाती
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई अनिल जोशी को रुद्रपुर कोतवाली में एसएसआई पद पर स्थानांतरित के आदेश जारी किए हैं। पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित के आदेश पर तत्काल प्रभाव से अमल करने के आदेश मिलने पर सब इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने कोतवाली पहुंच आमद करा दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अनिल जोशी की रुद्रपुर कोतवाली में चौथी बार तैनाती हुई। जोशी रम्पुरा और बाजार पुलिस चौकी प्रभारी रहे हैं।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
