एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित किए गए,लंबित विवेचनाओं व वारंट तामील में तेजी लाने के निर्देश
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अवैध नशा,स्ट्रीट क्राइम व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए हैं।एसएसपी ने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया।एसएसपी ने अपराधों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि नियमित चैकिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया। एसएसपी ने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही न्यायालय से जारी वारंट, समन एवं अन्य आदेशों की समय से तामील सुनिश्चित करने तथा विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश
एसएसपी ने अवैध नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों तथा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा ऐसे संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए जहां से नशे के कारोबार की संभावना रहती है।
महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई—-
बैठक के दौरान एसएसपी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। ऐसे मामलों में तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिल सके।
एसएसपी ने यातायात नियमों पर सख्ती से पालन कराने के निर्देश—–
एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपलिंग करने, रेट्रो साइलेंसर लगाने तथा काली फिल्म लगे वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाने के निर्देश दिए गए।
जनशिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश—-
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों व शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी,अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी—–
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी निजी एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बाद में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।




मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
