पंतनगर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय 113वां अखिल भारतीय कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी,मेला 13 मार्च से शुरू,16 मार्च तक चलेगा,150 सौ बड़े स्टोल लगाएंगे जाएंगे
14 मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे पंतनगर
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय 113 वां अखिल भारतीय कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 13 से शुरू हो रहा है। मेला 16 मार्च तक रहेगा। मेले में कृषि से संबंधित उन्नत बीज,आधुनिक कृषि यंत्र और उद्यान प्रदर्शनी की लगेगी। विवि के कुलपति डॉ मनमोहन चौहान ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 4 दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्नत बीज,सब्जियों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। इसके अलावा कई आधुनिक कृषि यंत्रों को प्रदर्शनी में रखा जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा 150 सौ बड़े स्टोल समेत अन्य छोटे स्टोल लगाए जायेंगे।मेले में दूर दराज से आने वाले किसानों के लिए गांधी हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने और फसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।किसानों को विश्विद्यालय के खेतों में ले जा कर उन्हें भ्रमण कराया जाएगा। कुलपति ने बताया कि किसानों की समस्यायों को वैज्ञानिकों की टीम द्वारा हल किया जाएगा। मेले में आने वाले किसानों के लिए अलग से विश्राम व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने चार दिनों तक चलने वाले मेले में 25 से 30 हजार किसानों के आने की संभावना जाताई।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
