बगवाड़ा पुलिस ने दो और 307 के हमलावरों को दबोचा,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई में जुटी पुलिस,मुख्य आरोपी डॉक्टर पहले ही जेल भेजा जा चुका है, घटना 28 फरवरी की
रुद्रपुर। बगवाड़ा पुलिस ने दो और जान लेवा हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस मुख्य आरोपी डॉक्टर को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को पुलिस चौकी रम्पुरा क्षेत्र किच्छा रोड रुद्रा अस्पताल के संचालन और उसके बगल में स्थित सर्विस सेंटर के सुभाष कालोनी निवासी भाईयों के बीच विवाद के बाद संघर्ष हो गया था। संघर्ष में सुभाष कालोनी निवासी दोनों भाइयों के गंभीर चोंटें आई। इस पर घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच बगवाड़ा पुलिस चौकी के एसआई मोहन चंद्र जोशी को सौंपी गई थी। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि विवेचना अधिकारी ने टीम के साथ उक्त घटना में शामिल हमलावरों में प्रियांशु कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप निवासी वार्ड नंबर 13 दूधिया नगर रूद्रपुर और प्रिंस धुने उर्फ पंछी पुत्र अशोक कुमार निवासी दूधिया नगर वार्ड नंबर 13 रुद्रपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों हमलावरों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी डॉक्टर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
