पुलिस ने भाजपा नेता एवं पार्षद पति सचिन मुंजाल को गिरफ्तार किया,कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा,चेक बाउंस के मामले में कोर्ट से जारी वारंट के बाद ट्रांजिट कैंप पुलिस ने की कार्रवाई

रुद्रपुर। भाजपा नेता सचिन मुंजाल को चेक बाउंस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वह वर्तमान पार्षद के पति भी हैं। भाजपा नेता की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर रुद्रपुर में राजनीतिक हलचल मच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तमाम भाजपाई कोतवाली ट्रांजिट कैंप पहुंचे और उन्होंने पुलिस पर जल्द कोर्ट में पेश करने को दबाव बनाया। पुलिस भी भाजपा नेता को मीडिया वहां पहुंचे, इससे पहले पुलिस भाजपा नेता को कोर्ट में पेश करने ले गई। कोर्ट ने भाजपा नेता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता के खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस के मामले में वाद दायर किया। इस पर कोर्ट ने भाजपा नेता सचिन मुंजाल के खिलाफ चेक बाउंस में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सचिन मुंजाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि भाजपा नेता मुंजाल को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामला वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है। मुंजाल भाजपा नेता व रुद्रपुर नगर निगम पार्षद पति है।गिरफ्तारी की खबर फैलते ही स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई और कोतवाली पहुंच गए। सचिन मुंजाल पहले कांग्रेस पार्टी में थे।
गिरफ्तार वारंटी
क्रिमिनल अपील/ 86/2025 धारा 138 एनआई एक्ट वारंटी सचिन मुजांल पुत्र सतीश मुजांल निवासी वैशाली कालोनी रुद्रपुर।
पुलिस टीम में एएसआई हर्देश परिहार,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
