मनोज सरकार स्टेडियम में 13 वी सीनियर टार्गेटबॉल नेशनल व 10 वी फेडरेशन कप प्रतियोगिता का शुभारंभ,18 राज्यो की महिला पुरुष की टीमों कर रही सहभागिता
रुद्रपुर। उत्तराखंड टारगेट बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के एवं भारतीय टारगेट बॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड में 13 वी सीनियर टार्गेटबॉल नेशनल व 10 वी फेडरेशन कप प्रतियोगिता मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों की महिला पुरुष की टीमों ने सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी रहे।भारतीय टारगेट बॉल संघ के महासचिव डॉक्टर सोनू शर्मा ने बताया कि सभी टीमों के मध्य लीग मुकाबलों का आयोजन किया गया। जिसमें आज के मुकाबला में उत्तराखंड की टीम ने राजस्थान को 4 के मुकाबले 12 अंकों से आंध्र प्रदेश की टीम ने बिहार को 4 के मुकाबले 22 अंकों से यूपी की टीम ने महाराष्ट्र को 10 के मुकाबले 11 को से मध्य प्रदेश की टीम ने तेलंगाना को 13 के मुकाबले 16 अंकों से तथा महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने तेलंगाना को 7–0 से उत्तर प्रदेश की टीम ने नॉर्थ उत्तर प्रदेश की टीम को 0 के मुकाबले 9 अंकों से तथा केरल ने दिल्ली को शून्य के मुकाबले 5 अंकों से पारित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। उक्त अवसर पर आज अध्यक्ष उत्तराखंड टारगेट बोर्ड संगठन नारायण पाल कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व कीड़ा अधिकारी एवं अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ उधम सिंह नगर डॉक्टर नागेंद्र शर्मा श्री रवि सिंह ,महेंद्र सिंह बाना,अभिषेक सिंह ,उमेश शर्मा ,सतीश मुनिता कुमार, पदमा वटी, छात्र संघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट आयोजक सचिव अनुज राठौर सहित आने को खेल प्रेमी उपस्थित थे भारतीय टारगेट बॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर सोनू शर्मा ने बताया अप प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश ,आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ ,दिल्ली ,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल ,महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब ,राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु ,,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग कर रही हैं।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
