आबकारी विभाग की कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
रुद्रपुर और खटीमा में कार्रवाई के दौरान अवैध शराब समेत एक दबोचा
रुद्रपुर। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड के निर्देशन एवं तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत आबकारी विभाग ऊधम सिंह नगर ने अवैध मदिरा के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चला कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जनपदीय परिवर्तन दल ने
ग्राम रायपुर क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह व बृजेश जोशी ने टीम के साथ अवैध भट्टियों को नष्ट किया। लगभग 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई और 14,000 किलोग्राम लहन भी नष्ट की। इसके अलावा खटीमा में भी टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुभाष सिंह पुत्र मुंशी सिंह, निवासी नदन्ना को गिरफ्तार कर एक प्लास्टिक कट्टे में लगभग 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक सोनू के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया
विभाग जनसहयोग, प्राप्त सूचनाओं एवं जनभावना को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
