बड़ी खबर- एक 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म,पुलिस दोनों आरोपी किशोरों को पूछताछ के लिए बुलाया, पुलिस बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने की कार्रवाई कर रही
परिजन पहुंचे पुलिस के पास, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती,घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही
रुद्रपुर। एक 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोरों को पूछताछ को बुलाया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रह रही है। गुरुवार को एक दंपति बालिका को पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। दंपति ने पुलिस को बताया कि वह किराए पर रहते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे की घटना है। उसकी 9 वर्षीय पुत्री बाथरूम को गई। दंपति का आरोप है कि उसी मकान में किराए पर रहने वाला परिवार का किशोर और उसके साथी ने पुत्री को कमरे में ले जाकर गलत काम किया। पुत्री परेशान थी। पूछने पर पुत्री ने घटना बताई। दंपति पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंची और आरोपी किशोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दंपति की बात सुनने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपितों को पूछताछ को बुलाया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इधर एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों को पूछताछ को बुलाया गया है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
