थाईलैंड में कम्प्यूटर कार्य करने की नौकरी का झाँसा देकर बेरोजगार युवको को बना रहा था निशाना,थाईलैण्ड में नौकरी दिलाने का झाँसा देकर अभियुक्त ने 2 युवकों को जंगल व नदी के रास्ते गैर कानूनी तरीके से म्यामांर भेज दिया था
साईबर फ्राड में कार्य करने वाले इंटरनेशनल गैंग से जुडे हो सकते है अभियुक्त के तार
रुद्रपुर। जनपद पुलिस ने साईबर फ्राड में कार्य के लिए म्यामांर में मानव तस्करी करने वाला शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा मोहम्मद आजम की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद आजम ने घटना के संबंध में बताया कि उसी के मोहल्ले में रहने वाले सुनील ने आजम और जुनैद तथा उनके परिवार को थाईलैण्ड में कम्प्यूटर कार्य करने का नौकरी का झाँसा देकर 70-70 हजार रुपये लेकर थाईलैंड की राजधानी बैंकाक भेज दिया था। आजम और जुनैद को बैंकाक से जंगल व नदी के रास्ते गैर कानूनी तरीके से म्यामांर भेज दिया गया। जहाँ पर जबरन उन लोगो से साईबर फ्राड से संबंधित कम्प्यूटर कार्य लिया जा रहा था। आजम और जुनैद किसी तरह बचकर साईबर फ्राड कार्य कराने वाली कंपनी से निकलकर थाईलैंड बोर्डर पहुँचे। जहाँ से उनका रेस्क्यू कर इंडियन ऐम्बसी के माध्यम से भारत वापिस भेजा गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के आदेश पारित किये। जसपुर पुलिस ने अभियुक्त से देर रात गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर मोबाईल कब्जे ले लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सुनील ने जान बूझकर पीड़ित आजम और जुनैद के साथ धोखाधडी करते हुए कपटपूर्वक प्रवंचना देकर बैंकाक थाईलैंड में औफिस वर्क की नौकरी देने के नाम पर साईबर फ्राड के कार्य से म्यामांर भेजकर दुर्व्यापार कर विधि विरुद्ध अनिवार्य श्रम कराया गया। परिजनो के सम्पर्क करने पर उनके साथ गाली -गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त सुनील पुत्र नन्हे निवासी मोहल्ला जूल्हान डाक्टर गुलाब राणा वाली गली थाना जसपुर।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर राजेन्द्र सिंह डांगी,एसएसआई जावेद मलिक,एसआई विजय सिंह,एसआई संतोष देवरानी, प्रणय राठी, हेमगिरी आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
