हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक हादसा,स्कूटी सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीनों दोस्त हल्द्वानी से शादी से लौट रहे थे, संजय वन के पास हुआ हादसा, स्कॉर्पियो की स्कूटी से जबरदस्त भिड़ंत हुई थी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपें,परिजनों में कोहराम,मृतकों में रुड़की हरिद्वार का निवासी
रूद्रपुर। देर रात्रि हल्द्वानी मार्ग पर संजय वन के पास तेज गति से जाती स्कार्पियो व स्कूटी के की भिड़न्त हो गई। इससे स्कूटी सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्रित लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। स्कूटी सवार युवक हल्द्वानी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। मृतक युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक ग्राम मडुआखेड़ा जसपुर निवासी 21 वर्षीय अनिकेत कश्यप पुत्र राजेन्द्र सिंह, 26 वर्षीय आकाश पुत्र गंगाराम निवासी सिविल लाईन रामपुर यूपी और ग्राम बदेड़ी रुड़की हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन पुत्र कमल रविवार की शाम को हल्द्वानी में अपने दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी से गये थे। देर रात तीनों शादी से वापस लौट रहे थे। संजयवन के पास पहुंचे तो सामने की ओर से तीव्र गति से आ रही स्कार्पियो की स्कूटी से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी स्कार्पियो के नीचे चेसिस में फंस गई और काफी दूर तक घिसटते चली गई। इस हादसे में स्कूटी सवार उक्त तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के दौरान उधर निकल रहे लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत, चौकी प्रभारी सिडकुल सुरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने तीनों युवकों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाईल कागजात के आधार पर मामले की जानकारी उनके साथियों को दी। सूचना पर मृतक साथी अस्पताल पहुंचे। चौकी प्रभारी सिडकुल ने बताया कि मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिए। उन्होंने बताया कि तीनों रात को शादी से वापस कमरे पर पहुंचने वाले थे, इन्हीं में से एक का मोबाइल हल्द्वानी में छूट गया। मोबाइल लेने वापस जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। परिवार में कोहराम मच गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
