पुलिस का दिन दहाड़े फ़ायरिंग की घटना का खुलासा,एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार,तमंचा और कारतूस बरामद,पुलिस ने 8 नामजद समेत कई अन्य पर दर्ज की थी प्राथमिकी
घर में घुसकर मारपीट कर फायरिंग कर दहशत फैलाई, अन्य की तलाश में पुलिस की कार्रवाई

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दिन दहाड़े घर में घुसकर फायरिंग कर दहशत फैलाने में शामिल हमलावरों में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। वार्ड नंबर 7 श्मशान भूमि रोड आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी अजय पुत्र भूरे लाल ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट कहा कि 24 अप्रैल की सुबह लगभग 10ः30 बजे उनके छोटे भाई हेमंत का गली के कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय हेमंत किसी तरह जान बचाकर घर भाग आया, लेकिन कुछ ही देर बाद हमलावर एकजुट होकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि अनुज, सचिन, हिमांशु, गौरव, राहुल, अरविंद गंगवार, सुमित बंगाली और बन्सु अपने साथ 5-6 अन्य अज्ञात लड़कों को लेकर आए थे। इन सभी के हाथों में तेज धारदार हथियार और तमंचे थे। अजय का आरोप है कि हमलावरों ने पहले घर के बाहर खड़े होकर गंदी-गंदी गालियां दीं और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त जबरन घर के भीतर घुस आए और हेमंत व राजेश के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच एक आरोपी ने राजेश पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे तमंचे के छर्रे राजेश के हाथ और गले में जा लगे। हमले में हेमंत को भी गंभीर गुम चोटें आई हैं। धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने घटना में शामिल आशिश कुमार पुत्र स्व. योगेश कुमार निवासी घुघचाई थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप कैंप और वंशू पाल पुत्र अनिल पाल निवासी मिलक,तीन बत्ती चौराहा,गली 3 थाना मिलक, जिला रामपुर यूपी हाल आजादनगर,वार्ड 4,थाना ट्रांजिट कैंप समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त 12 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने तीनों को गगापुर रोड पंचवटी के पास से पकड़ा। पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी को पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।
पुलिस टीम में एसआई पंकज सिह महर, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
